SBI Clerk Recruitment 2022: एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा शुरू, यहां पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश
SBI Clerk Recruitment 2022 Prelims Exam: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Clerk Recruitment 2022 Prelims Exam: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शनिवार, 12 नवंबर, 2022 से एसबीआई क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर रहा है। बैंक की ओर से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा से पहले, उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जांच कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2022 की परीक्षा देश भर में कंप्यूटर आधारित मोड में हो रही।
SBI Clerk Recruitment: कब-कब होगी परीक्षा?
एसबीआई 12, 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने संबंधित हॉल टिकट के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी एक अन्य वैध फोटो पहचान प्रमाण परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने की आवश्यकता होगी।
SBI Clerk Recruitment 2022: प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश
परीक्षा केंद्र पर और परीक्षा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को यहां उल्लेखित महत्वपूर्ण निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।-
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। -
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। -
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने संबंधित हॉल टिकट की एक हार्ड कॉपी और एक वैध सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रमाण, जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि में से किसी एक को लेकर जाना होगा। -
कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ईयरफोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और अध्ययन सामग्री जैसे पेपर, शीट, किताब, नोटबुक आदि जैसे गैजेट परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित हैं। -
परीक्षा केंद्र पर हर समय कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवहार का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।