SBI Clerk Recruitment: यूपी, बिहार और MP सहित इन राज्यों में सबसे ज्यादा रिक्तियां, देखें श्रेणीवार पूरी लिस्ट
SBI Clerk State Wise Vacancy 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में क्लर्क की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में छह हजार से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा। अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में श्रेणीवार वैकेंसी जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Clerk Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देशभर में बड़ी संख्या में भर्तियों की घोषणा की है। इस बार बैंक में 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है, जो विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। इस भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और जनरल कैटेगरी के लिए अलग-अलग वैकेंसी तय की गई हैं।
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा हो सकता है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी रिक्तियां हैं और किस श्रेणी के लिए कितने पद आरक्षित किए गए हैं।
देखें राज्यवार और श्रेणीवार वैकेंसी
| राज्य | राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | ईडब्ल्यूएस | जनरल | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| गांधीनगर | गुजरात | 15 | 33 | 59 | 22 | 91 | 220 |
| अमरावती | आंध्र प्रदेश | 49 | 21 | 83 | 31 | 126 | 310 |
| बेंगलुरु | कर्नाटक | 43 | 18 | 72 | 27 | 110 | 270 |
| भोपाल | मध्य प्रदेश | 15 | 20 | 15 | 10 | 40 | 100 |
| छत्तीसगढ | छत्तीसगढ | 26 | 70 | 13 | 22 | 89 | 220 |
| भुवनेश्वर | ओडिशा | 30 | 41 | 22 | 19 | 78 | 190 |
| चंडीगढ़/न्यू दिल्ली | हरयाणा | 25 | 0 | 36 | 13 | 64 | 138 |
| जम्मू एवं कश्मीर | जम्मू एवं कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश | 2 | 3 | 7 | 2 | 15 | 29 |
| हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश | 17 | 2 | 13 | 6 | 30 | 68 |
| लद्दाख | लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश | 2 | 4 | 9 | 3 | 19 | 37 |
| पंजाब | पंजाब | 51 | 0 | 37 | 17 | 73 | 178 |
| चेन्नई | तमिलनाडु | 72 | 3 | 102 | 38 | 165 | 380 |
| हैदराबाद | तेलंगाना | 40 | 17 | 67 | 25 | 101 | 250 |
| जयपुर | राजस्थान | 44 | 33 | 52 | 26 | 105 | 260 |
| कोलकाता | पश्चिम बंगाल | 62 | 13 | 59 | 27 | 109 | 270 |
| कोलकाता | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | 0 | 2 | 8 | 3 | 17 | 30 |
| सिक्किम | सिक्किम | 1 | 4 | 4 | 2 | 9 | 20 |
| लखनऊ/नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश | 107 | 5 | 138 | 51 | 213 | 514 |
| महाराष्ट्र/मुंबई मेट्रो | महाराष्ट्र | 47 | 42 | 127 | 47 | 213 | 476 |
| मुंबई मेट्रो | गोवा | 0 | 1 | 2 | 1 | 10 | 14 |
| दिल्ली | दिल्ली | 25 | 12 | 45 | 16 | 71 | 169 |
| नई दिल्ली | उत्तराखंड | 22 | 3 | 16 | 12 | 74 | 127 |
| अरुणाचल प्रदेश | अरुणाचल प्रदेश | 0 | 9 | 0 | 2 | 9 | 20 |
| असम | असम | 10 | 17 | 39 | 14 | 65 | 145 |
| मणिपुर | मणिपुर | 0 | 5 | 2 | 1 | 8 | 16 |
| गुवाहाटी | मेघालय | 0 | 14 | 1 | 3 | 14 | 32 |
| मिजोरम | मिजोरम | 0 | 5 | 0 | 1 | 7 | 13 |
| नगालैंड | नगालैंड | 0 | 9 | 0 | 2 | 11 | 22 |
| त्रिपुरा | त्रिपुरा | 3 | 6 | 0 | 2 | 11 | 22 |
| पटना | बिहार | 41 | 2 | 70 | 26 | 121 | 260 |
| झारखंड | झारखंड | 15 | 33 | 15 | 13 | 54 | 130 |
| केरल | केरल | 24 | 2 | 66 | 24 | 131 | 247 |
| तिरुवनंतपुरम | लक्षद्वीप | 0 | 1 | 0 | 0 | 2 | 3 |
| - | कुल | 788 | 450 | 1179 | 508 | 2255 | 5180 |
देखें बैकलॉग की वैकेंसी
SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स - ग्राहक सहायता और बिक्री) भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 6589 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के रूप में घोषित किए गए हैं, जबकि 1409 पद बैकलॉग श्रेणी से संबंधित हैं। रेगुलर वैकेंसी में 2255 पद अनारक्षित (जनरल) वर्ग, 788 पद अनुसूचित जाति, 450 पद अनुसूचित जनजाति, 1179 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 508 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। वहीं, बैकलॉग के तहत आने वाले 1409 पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन (PwD) और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) से संबंधित वर्गों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
सबसे ज्यादा वैकेंसी वाले टॉप 5 राज्य
भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती में जिन राज्यों में सबसे अधिक पद निकाले गए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां 514 रिक्तियां हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 380 पद, महाराष्ट्र में 476 पद, आंध्र प्रदेश में 310 पद, और पश्चिम बंगाल में 270 पद निर्धारित किए गए हैं। इन राज्यों में अलग-अलग श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और जनरल के तहत वैकेंसी वितरित की गई हैं।