कोरोना वायरस की वजह से एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा 2020 स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई मेन परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल को होने वाली थी लेकिन अब इस परीक्षा को टाल दिया है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और कई परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस की वजह से बीएसएफ कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा भी स्थगित हो गई है।
एसबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से एसबीआई क्लर्क की ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की आगामी तारीख की घोषणा जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बैंक ने अभ्यर्थियों ने इस संबंध में जानकारी के लिए अभ्यर्थियों से नियमित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील की है।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक हुआ था और इसके बाद 19 अप्रैल को मुख्य परीक्षा होनी थी लेकिन अब इस परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 190 सवाल पूछे जाते हैं और 2 घंटे 40 मिनट का वक्त मिलता है।