SBI CBO: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 5000+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट इस लिंक से करें दें अप्लाई
SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल आधारित अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। कुल 5280 रिक्तियां भरी जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें।
विस्तार
SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 22 नवंबर को सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 12 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दें।
SBI CBO Selection Process: चयन प्रक्रिया
यह भर्ती अभियान विभाग में कुल 5,280 सर्कल-आधारित अधिकारी रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।
SBI CBO Fees: आवेदन शुल्क
सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रजुएट उम्मीदवार आवदेन कर सकते हैं।
परीक्षा के बारे में
ऑनलाइन परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।
SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें
- bank.sbi/web/careers/current-openings पर लॉग ऑन करें।
- थोड़ा स्क्रॉल करें और सर्कल आधारित अधिकारियों की भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- मांगा गया विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।