फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Apprentice Recruitment 2023 Registration ends tomorrow apply online at sbi.co.in

SBI Recruitment 2023: एसबीआई में 6000 से ज्यादा पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 20 Sep 2023 06:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 20 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Apprentice Recruitment 2023 Registration ends tomorrow apply online at sbi.co.in
भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना उम्मीदवार करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI Apprentice Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

विज्ञापन

SBI Recruitment शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

SBI Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

  • करियर पर क्लिक करें और फिर वर्तमान रिक्तियों पर क्लिक करें।

  • नीचे स्क्रॉल करें और अपरेंटिस रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।

  • अप्लाई ऑनलाइन पेज पर जाएं।

  • रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें, भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed