फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Apprentice Recruitment 2023 Notification out for 6,160 posts apply now at sbi.co.in

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6000 से भी अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 01 Sep 2023 09:52 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

SBI Recruitment 2023: बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
SBI Apprentice Recruitment 2023 Notification out for 6,160 posts apply now at sbi.co.in
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो आज, यानी 1 सितंबर, 2023 से खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों और अंतिम तिथि से जुड़ी जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन

6 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 आज से शुरू हो रही है, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 भाषाओं में होगा प्रश्नपत्र


इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. एसबीआई अपरेंटिस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। टेस्ट की अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होगी. सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 31 अगस्त, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन विंडो की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्तूबर/नवंबर 2023

आवेदन कैसे करें

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
  • SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed