फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Apprentice Recruitment 2021: This is a good opportunity to get a job easily in SBI, apply soon because the last date is about to end-safalta

SBI Apprentice Recruitment 2021: एसबीआई में आसानी से नौकरी पाने का ये है अच्छा मौका, जल्द कर दें अप्लाई क्योंकि खत्म होने वाली है अंतिम तारीख

Sat, 24 Jul 2021 03:20 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 24 Jul 2021 03:20 PM IST
सार

SBI में अप्रेंटिस के 6100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख 26 जुलाई को समाप्त होने वाली है। इन पदों पर भर्ती के बाद अभ्यर्थियों को देश के सबसे बड़े बैंक SBI के साथ काम सीखने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
SBI Apprentice Recruitment 2021: This is a good opportunity to get a job easily in SBI, apply soon because the last date is about to end-safalta
SBI Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में कहीं भी नौकरी के लिए आवेदन करने पर सबसे पहले अभ्यर्थियों से उनके एक्सपीरियंस के बारे में पूछा जाता है ऐसे में अगर आपको देश की सबसे बड़े बैंक SBI में अप्रेंटिस करते हुए काम सीखने का मौका मिले तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के 6100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई को शुरू हुई थी और ये जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द से जल्द SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर देना चाहिए। साथ ही अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और इसके लिए आपको बेहतर तैयारी करनी है, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

26 जुलाई को खत्म हो जाएगी आवेदन की तारीख :

SBI में अप्रेंटिस के 6100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख जल्द ही समाप्त हो जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय जनरल, OBC तथा EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना होगा, तो वहीं बाकी श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं अदा करना है। 

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल तक सीख सकते हैं SBI में काम :

अप्रेंटिस के इन पदों पर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एक साल की अवधि के लिए SBI के साथ काम करने का मौका मिलता है। इस दौरान इन अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड भी मिलता है। हालांकि यह एक फुल टाइम जॉब नहीं है, लेकिन SBI में अप्रेंटिस करने वाले अभ्यर्थियों को बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती की परीक्षाओं में प्राथमिकता दी जाती है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इनके लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SBI अप्रेंटिस, SSC GD, UPSSSC PET, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed