फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Result Pharmacist Final Result 2021 for Pharmacist post released Here how to check SBI Recruitment Sarkari Result

SBI Result 2021: एसबीआई फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें फाइनल रिजल्ट

Fri, 24 Dec 2021 12:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:29 PM IST
सार

Sarkari Result SBI Recruitment: SBI सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, मुंबई की ओर से लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट के पद के लिए फाइनल रिजल्ट (Sarkari Result) जारी किया गया है।

विज्ञापन
SBI Result Pharmacist Final Result 2021 for Pharmacist post released Here how to check SBI Recruitment Sarkari Result
Sarkari Result : एसबीआई फार्मासिस्ट परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Sarkari Naukri Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एसबीआई ने फार्मासिस्ट 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। SBI सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, मुंबई की ओर से लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट के पद के लिए फाइनल रिजल्ट (Sarkari Result) जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से लिपिक संवर्ग में एसबीआई फार्मासिस्ट के पद के लिए परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की ओर से SBI फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2021 में शुरू की गई थी। SBI सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, मुंबई की ओर से लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 13 अप्रैल, 2021 को जारी की गई थी। यह भर्ती आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्य सर्किलों में फार्मासिस्ट पदों पर नियुक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

Sarkari Result एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा

  • SBI फार्मासिस्ट परीक्षा 24 नवंबर और 25 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
  • परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। 
  • भारतीय स्टेट बैंक में फार्मासिस्ट नियुक्ति साक्षात्कार के दौर में कुल 519 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

 

Sarkari Naukri: एसबीआई रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर प्रदर्शित करियर टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद, उम्मीदवारों को करंट ओपनिंग टैब पर क्लिक करना चाहिए।
  4. उम्मीदवारों को अब उस अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए जो कहता है, "लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट की भर्ती (अंतिम परिणाम घोषित)।"
  5. अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  6. पीडीएफ में उम्मीदवारों के एसएसआर नंबर, एप्लाइड स्टेट, रीजन नंबर और रोल नंबर शामिल होंगे।
  7. उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए पीडीएफ की एक प्रति अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed