पंजाब वक्फ बोर्ड ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन, 24 सितंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण
Punjab Wakf Board Recruitment 2020 : पंजाब वक्फ बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कि है, जिसके तहत लेखा क्लर्क, किराया कलेक्टर / सहायक ईओ / क्लर्क, कानूनी सहायता सहायक, वरिष्ठ सहायक, चपरासी समेत कई पदों पर भर्ती की जा रही हैं। जो योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर देखें। बता दें कि इन पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो गई हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का नाम:
लेखा क्लर्क, किराया कलेक्टर / सहायक ईओ / क्लर्क, कानूनी सहायता सहायक, वरिष्ठ सहायक, चपरासी समेत अन्य पद
पदों की संख्या: कुल 173 पद
आयु सीमा:
01 जुलाई 2020 तक व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण संभावित तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 30 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 31 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 24 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार Punjab Wakf Board की आधिकारिक वेबसाइट http://govt.thapar.edu/pwb/ या आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़कर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।