सब इंस्पेक्टर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 15 सितंबर तक ही कर सकते हैं आवेदन
OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर (एक्साइज) के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 है। जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण
पदों का नाम : पदों की संख्या :
सब इंस्पेक्टर (एक्साइज) कुल 34 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि :16 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 सितंबर, 2020
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।