रेलवे: NFR में 4499 पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। NFR - North Frontier Railway में बपंर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें ये भर्ती चार हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर होने जा रही हैं, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
पदों का विवरण :
पद के नाम : पदों की संख्या :
एक्ट अपरेंटिस (Act Apprentice) कुल 4499 पद
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 13 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 16 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 सितंबर, 2020
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 15 सितंबर, 2020 तक पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।