फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE Updates: सरकारी नौकरी के लिए अनेक मौके, LIC, BEL में अनेक पद खाली

Sun, 15 Dec 2019 02:00 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 15 Dec 2019 02:00 PM IST
खास बातें

  • BEL: स्नातकों को मिल रहा है सुनहरा मौका
  • उत्तर प्रदेश में हो रही हैं सीधी भर्ती, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
  • LIC में आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज हम रोज की तरह आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं पास तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। यहां आपको दिल्ली मेट्रो, यूपीपीसीएस, रेलवे व अन्य नौकरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri LIVE Updates: apply now for LIC, BEL and other govt jobs get all links here
live sarkari naukri - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:00 PM, 15-Dec-2019
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कंप्यूटर सहायक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से 16 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:49 AM, 15-Dec-2019
DMRC Recruitment 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) में एग्जीक्यूटिव केटेगरी और नॉन - एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो भर्ती 2019-20 के तहत कुल 1,493 रिक्ति पदों के लिए नाेटिफिकेशन जारी की गई है।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
10:16 AM, 15-Dec-2019

AMU Recruitment 2019-

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने नाैकरी से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी की थी। आपको बात दें कि ये भर्ती जीआईएस / जीपीएस सर्वेयर, लेखाकार सह लिपिक, कंप्यूटर विश्लेषक / ऑपरेटर और कंप्यूटर टाइपिस्ट के पदों पर चल रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:16 AM, 15-Dec-2019

LIC Recruitment 2019-

 जीवन बीमा निगम (LIC - Life Insurance Corporation) में अनेक पदों पर भर्तियां होने चल रही हैं। एलआईसीएफएल ने सहायक प्रबंधक के 35 पदों पर ये भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार एलआईसी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे इससे संबंधित विज्ञापन, अधिसूचना लिंक इस खबर में आगे पा सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:11 AM, 15-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE Updates: सरकारी नौकरी के लिए अनेक मौके, LIC, BEL में अनेक पद खाली

BEL Recruitment 2019

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर के पदों पर होने जा रही हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2019 है।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed