05:10 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए लाभकारी रूप से नियोजित युवा नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 है।
04:40 PM, 14-Aug-2021
Sarkari job: भारतीय प्रादेशिक सेना भर्ती 2021
प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।
04:09 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय डाक ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां
भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:10 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri LIVE: आवेदन शुल्क का करना होगा भुगतान
पंजाब पुलिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को बतौर आवेदन शुल्क 400 रुपये और परीक्षा शुल्क 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर क्रमश: 400 रुपये और 150 रुपये देने होंगे।
02:39 PM, 14-Aug-2021
सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इंटेलीजेंस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास बी.एससी/ बी.टेक/ बीई की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होना चाहिए।
01:45 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: इन 1156 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
पदों का विवरण
- इंटेलीजेंस असिस्टेंट - 794 पद
- इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल - 362 पद
12:44 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Job Live 2021: इंटेलीजेंस कैडर और इन्वेस्टिगेशन कैडर में निकलीं हैं नौकरियां
पंजाब पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंटेलीजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट और इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। 21 साल से लेकर 28 साल तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:04 PM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?
सैनिक ट्रेड्समैन- न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए।
11:31 AM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?
सैनिक क्लर्क / स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
11:00 AM, 14-Aug-2021
Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?
सैनिक जीडी- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।