सरकारी नौकरी: जानिए कहां और किन पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां
भारत के कई राज्यों में सरकारी नौकरियां निकली हैं। ये सरकारी नौकरियां अलग-अलग विभागों में निकली हुई हैं। रेलवे से लेकर बैंकों तक में ये सराकरी नौकरियां निकली हुई हैं। ये सरकारी नौकरियां दसवीं एवं 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए निकली हुई हैं। आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में जानते हैं...
रेलवे
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 617 पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। क्लर्क से लेकर असिस्टेंट लोको पायलट तक विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं। इन नौकरियों के लिए आप 23 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए लिंक में इस खबर को विस्तार से पढ़िए...
रेलवे में सरकारी नौकरी के बारे ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी
दिल्ली विकास प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिस से लेकर स्टेनोग्राफर और पटवारी तक कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं।
डीडीए में सरकारी नौकरी के लिए यहां क्लिक करें
यूपी में सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। विभाग ने आयोग को करीब 14000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।
यूपी में शिक्षा विभाग की नौकरियों के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें
डीआरडीओ में सरकारी नौकरी
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार DRDO में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस ट्रेनी के पदों पर कि जा रही हैं। उम्मीदवार आवेदन संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
डीआरडीओ में सरकारी नौकरी के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें