स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CGPSC Recruitment 2020 – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), रायपुर ने कई पदों आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां सहायक निदेशक जनसम्पर्क (अंग्रेजी) के पदों पर होने जा रही हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 28 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किए गए स्वीकार होंगे। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 28 अगस्त, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 26 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता अंग्रेजी में स्नातक डिग्री और पत्रकारिता में डिग्री (अंग्रेजी माध्यम) से होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
सहायक निदेशक जनसम्पर्क (अंग्रेजी) 05 पद
आयु सीमा :
इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 व 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।