अगर हैं 10वीं पास तो बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1565 पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CCL Recruitment 2020 : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने ट्रेड अपरेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्तूबर 2020 है। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 1565 खाली पदों होने जा रही हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें, अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 05 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अक्तूबर 2020
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं परीक्षा पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आप आगे दी गई नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा :
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें :
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.centralcoalfields.in/ के माध्यम से 05 सितंबर 2020 से 05 अक्तूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए पूर्ण विज्ञापन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें।