सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। देश के बड़े बैंकों के कुल 6378 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें भारतीय स्टेट बैंक के 5476, बैंक ऑफ बड़ौदा के 511, राजस्थान सहकारी बैंक के 385 और आईडीबीआई के 6 पद शामिल हैं। बता दें तीनों बैंकों में चल रही आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी अगली स्लाइड में जाकर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, वेतन आदि हासिल कर सकते हैं। पढ़िए...
सरकारी नौकरी: इन 6378 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में कुछ दिन शेष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई: 5476 पदों पर होंगी भर्तियां, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर क्लर्क के 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के मुताबिक 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये से लेकर 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इसके अलावा एसबीआई ने छह अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों के तहत कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे चयनित अभ्यर्थियों की नियमित और संविदा के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) और क्लेरिकल कैडर में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा: 500 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 511 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, टेरीटोरी हेड, ग्रुप हेड, प्रोडक्ट हेड, हेड, डिजिटल सेल मैनेजर और आईटी फंक्शनल एनालिटिक मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है। इन रिक्तियों में छह महीने के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को ही चयनित किया जाएगा।
आईडीबीआई बैंक: विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां, वेतन भी शानदार
आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए चीफ डाटा ऑफिसर, हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी, चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और हेड डिजिटल के कुल 6 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 03 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी को आईडीबीआई के आधिकारिक ईमेल recruitment@idbi.co.in पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। प्राइमरी स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आईडीबीआई के मुंबई/ नवी मुंबई की शाखा में भर्ती किया जाएगा। जहां अभ्यर्थियों को सालाना 40 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आरएजेसीआरबी: क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट के 385 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
राजस्थान कोऑपरेटिव भर्ती बोर्ड (आरएजेसीआरबी), जयपुर ने राजस्थान सहकारी बैंक में 385 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/सेल्समैन/स्टोरकीपर/टाइपिस्ट और कैशियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।