AIIMS Rishikesh दे रहा है सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, शुरू आवेदन प्रक्रिया
AIIMS Rishikesh Recruitment 2020 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि ये भर्तियां असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर मैकेनिक समेत अन्य पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर मैकेनिक समेत अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 31 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 35 व 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 17 अक्तूबर, 2020
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट www.aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 17 अक्तूबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट भी सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।