Sarkari Naukri 2021: SAIL, DRDO, CEERI जैसे कई बड़े विभागों में नौकरियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
{"_id":"600106b2ec91fd3fc9559988","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-apply-for-kvs-ceeri-cochin-shipyard-vacancy-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: SAIL, DRDO, CEERI जैसे कई बड़े विभागों में नौकरियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 15 Jan 2021 04:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:28 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:21 PM, 15-Jan-2021
Cochin Shipyard Recruitment 2021: ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी।
(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां
(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां
02:37 PM, 15-Jan-2021
AAI Recruitment 2021: चूक गए हैं आवेदन करने से तो अब भी है 29 जनवरी तक मौका
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए अब आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 29 जनवरी, 2021 तक कर दिया है। पहले यह 14 जनवरी, 2021 तक ही निर्धारित की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार, जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। बता दें कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
विज्ञापन
01:48 PM, 15-Jan-2021
CCI Recruitment 2021: 20 जनवरी तक ही है आवेदन का मौका, आज ही करें पूरा
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
01:07 PM, 15-Jan-2021
एक इंटरव्यू से ही मिल जाएगी AIIMS में सरकारी नौकरी
AIIMS Recruitment 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
12:07 PM, 15-Jan-2021
बिना परीक्षा ही मिल जाएगी केवीएस में नौकरी, करें आवेदन
KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
11:19 AM, 15-Jan-2021
डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो 20 जनवरी तक करें आवेदन
India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
APPLY ONLINE
APPLY ONLINE
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 15-Jan-2021
DRDO: मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, मिल जाएगी सरकारी नौकरी
DRDO Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें।
महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक
महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक
10:12 AM, 15-Jan-2021
एक इंटरव्यू से ही मिल जाएगी सरकारी नौकरी
CEERI Recruitment 2021: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान (CEERI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इस नौकरी को पाने के लिए आपको केवल एक वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं और किसी प्रकार का आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, खबर से संबंधित लें पूरी जानकारी और 19, 20 जनवरी, 2021 को शामिल हो जाएं इंटरव्यू में।
09:08 AM, 15-Jan-2021
2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 5वीं पास के लिए भी नौकरी के मौके
Government of Tripura Recruitment 2021: त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपये तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
08:07 AM, 15-Jan-2021
Sarkari Naukri 2021: SAIL, DRDO, CEERI जैसे कई बड़े विभागों में नौकरियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
IOCL Vacancy 2021 Last Date to Apply: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानि 15 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)
(Apply Online)