Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां 1628 पदों पर करें आवेदन
{"_id":"605fe6406e4539031b349d89","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alerts-results-news-updates-apply-for-these-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां 1628 पदों पर करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 28 Mar 2021 08:34 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:34 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय विभिन्न सरकारी विभाग अधिसूचना जारी कर भिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:13 PM, 28-Mar-2021
यूपीएससी भर्ती 2021: उप सचिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू
UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है।
06:27 PM, 28-Mar-2021
गोवा सहकारिता विभाग में आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष
जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर : इंटरमीडिएट की डिग्री
जूनियर स्टेनोग्राफर : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
लोअर डिवीजन क्लर्क : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
ऑडिट असिस्टेंट : इंटरमीडिएट की डिग्री
ग्रेडर एसेसर : एसएससी
मल्टीटास्किंग स्टाफ : इंटरमीडिएट
आयु सीमा :अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जूनियर स्टेनोग्राफर : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
लोअर डिवीजन क्लर्क : हायर सेकेंडरी के साथ टाइपिंग की समझ
ऑडिट असिस्टेंट : इंटरमीडिएट की डिग्री
ग्रेडर एसेसर : एसएससी
मल्टीटास्किंग स्टाफ : इंटरमीडिएट
आयु सीमा :अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
05:13 PM, 28-Mar-2021
गोवा सहकारिता विभाग में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर
कृषि विज्ञान अथवा अर्थशास्त्र में डिग्री, साथ ही कृषि संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/एसआरओ
स्नातक में अर्थशास्त्र विषय रहा हो या फिर वाणिज्य संकाय से स्नातक हो। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सहकारिता क्षेत्र में अनुभवी, अकाउंट्स और बैंकिंग संबंधी जानकारी तथा कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कृषि विज्ञान अथवा अर्थशास्त्र में डिग्री, साथ ही कृषि संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/एसआरओ
स्नातक में अर्थशास्त्र विषय रहा हो या फिर वाणिज्य संकाय से स्नातक हो। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सहकारिता क्षेत्र में अनुभवी, अकाउंट्स और बैंकिंग संबंधी जानकारी तथा कोंकणी ओर मराठी भाषाओं के ज्ञान वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
04:20 PM, 28-Mar-2021
गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।
पदों का विवरण
कुल रिक्तियां : 77
पदों का विवरण
कुल रिक्तियां : 77
- सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:- 02
- सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:- 22
- जूनियर आडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:- 06
- जूनियर स्टेनोग्राफर:- 03
- लोअर डिवीजन क्लर्क:- 22
- ऑडिट असिस्टेंट:- 11
- ग्रेडर एसेसर :- 04
- मल्टीटास्किंग स्टाफ:- 07
03:37 PM, 28-Mar-2021
गोवा में सरकारी नौकरी पाने का मौका
पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है।
02:47 PM, 28-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूकेएसएसएससी के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं।आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 28-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती
राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा विद्यालय शाखा नियम, 2015 के अंतर्गत प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय के कुल 83 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 24 मार्च 2021 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
12:40 PM, 28-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : निम्नलिखित पदों पर आवेदन के लिए यह है योग्यता
साइट इंस्पेक्टर {सिविल} के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही योग्य होगा। वहीं साइट इंस्पेक्टर {इलेक्ट्रिकल} के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी आवेदन कर सकता है। सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 4 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।
12:01 PM, 28-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, सैलरी 31000 रुपये तक
एनबीसीसी के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 21 शहरों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 31000 रुपये प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है।
11:26 AM, 28-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनबीसीसी ने निकाली 120 पदों पर भर्तियां
एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।