Sarkari Naukri 2020 LIVE: BHEL, UPSC समेत कई जगहों पर सरकारी नौकरी के मौके
{"_id":"5e33ae518ebc3e77ea3d33e0","slug":"sarkari-naukri-2020-live-vacancy-in-bhel-upsc-epfo-and-other-recruitment-govt-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 LIVE: BHEL, UPSC समेत कई जगहों पर सरकारी नौकरी के मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 31 Jan 2020 05:04 PM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 31 Jan 2020 05:04 PM IST
खास बातें
- BHEL: भेल में हो रही हैं भर्तियां
- UPSC EPFO: युवाओं को नौकरी का मौका
- 10वीं, 12वीं के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
- अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी
Sarkari Naukri 2020 live : सरकारी नौकरी के लिए हम न जानें कितने पैसे खर्च कर देते हैं। महंगी-महंगी कोचिंग, मोटी-मोटी किताबें खरीदने में ही आधे पैसे लग जाते हैं। पर इन सब का फायदा तब है जब हमें पता हो कि कौन सी भर्तियां कब और कहां हो रही हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए अब आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं हैं।अब amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:04 PM, 31-Jan-2020
AIIMS में सीधे हो रही हैं भर्तियां, स्नातक ऐसे करें आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS रायपुर) नौकरी अधिसूचना: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS रायपुर) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।योग्य आवेदक 29 फरवरी 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:32 PM, 31-Jan-2020
MPPSC Recruitment 2020: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में अनेक पदों पर पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO - Food Safety Officer) समेत अन्य पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी होंगे। ये भर्तियां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC - Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा की जाएंगी।
इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
03:27 PM, 31-Jan-2020
BARC: सीधे हो रही हैं भर्तियां, इस दिन जाना होगा दफ्तर
BARC Recruitment 2020: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), रेडिएशन मेडिसिन सेंटर (RMC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीशियन/बी के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित हो रहे हैं।उम्मीदवार 05 फरवरी 2020 को BARC तकनीशियन भर्ती साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:39 PM, 31-Jan-2020
10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पद खाली, नौ सौ ज्यादा पदों पर भर्तियां
APSSB Recruitment 2020: कर्मचारी चयन बोर्ड में नौकरी पाने का मौका सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि GD कॉन्स्टेबल, IRBn कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट, फॉरेस्ट गार्ड, मिनरल गार्ड, ड्राइवर और फायरमैन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।पर्यावरण और वन विभाग, महानिदेशक पुलिस, फायर और इमरजेंसी सेवा और जूलॉजी और खनन विभाग में कुल 944 रिक्तियां हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:31 PM, 31-Jan-2020
10वीं पास के साथ स्नातकों को मिल रही है सरकारी नौकरी, सैलरी 65 हजार
HWB Recruitment 2020: उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी करने का मौका सामने आया है। एचडब्ल्यूबी यानी हैवी वॉटर बोर्ड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टाइपेंडरी ट्रेनी के 277 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।उम्मीदवार के लिए पदों पर आवेदन कई अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:24 PM, 31-Jan-2020
NHM: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में करें नौकरी
NHM Karnataka Recruitment 2020 : नेशनल हेल्थ मिशन (NHM Karnataka) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही हैं। आपको बता दें कि नर्स मिड लेवल हेल्थकेयर प्रोवाइडर (MLPP) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सोसायटी के माध्यम से कुल 253 रिक्तियां भरी जाएंगी।इच्छुक उम्मीदवार NHM नर्स भर्ती के लिए 18 जनवरी से 07 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 31-Jan-2020
इस राज्य में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 16208 पद खाली
AP Grama Sachivalayam 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आंध्र प्रदेश, ग्राम सचिवालयम में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि पंचायत सचिव, ग्राम राजस्व अधिकारी, एएनएम स्वास्थ्य सहायक, पशुपालन सहायक, ग्राम मत्स्य सहायक, ग्राम बागवानी सहायक, ग्राम सेरीकल्चर सहायक, ग्राम कृषि सहायक के 16,000 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://gramasachivalayam.ap.gov.in या http://vsws.ap.gov.in/ के माध्यम से 11 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:58 AM, 31-Jan-2020
UPSC EPFO: सैकड़ों पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
UPSC Recruitment 2020: UPSC EPFO भर्ती 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत प्रवर्तन अधिकारी या लेखा अधिकारी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। UPSC ने पदों के लिए कुल 421 को अधिसूचित किया है।इच्छुक उम्मीदवार केवल इस भर्ती के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) के माध्यम से 31 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:51 AM, 31-Jan-2020
Sarkari Naukri 2020 LIVE: अब 10वीं-12वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, इन जगहों पर मौके
BHEL: 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 550 पद खालीBhel Bhopal recruitment 2020 - भेल भोपाल भर्ती 2020 : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि ITI ट्रेड अपरेंटिस के पद के 550 रिक्तियों पर आवेदन निकाले गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से भरे जाएंगे। भेल ट्रेड अपरेंटिस एप्लिकेशन 06 जनवरी 2020 को शुरू किया गया है ।
इच्छुक उम्मीदवार BHEL अपरेंटिस भर्ती 2020 के लिए 31 जनवरी 2020 या उससे पहले BHEL आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । हालांकि, दस्तावेज कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2020 है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।