भारतीय मानक ब्यूरो में नौकरी का सुनहरा मौका, बेहद आसान है चयन प्रक्रिया
BIS Recruitment 2020: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास यह बेहतरीन मौका है। आपको बता दे कि ये भर्तियां असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, निजी सहायक, जूनियर ट्रांसलेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 05 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2020
पदों का विवरण-
ग्रुप – ए
असिस्टेंट डायरेक्टर – 05 पद
ग्रुप – बी
सेक्शन ऑफिसर, पीए, जूनियर ट्रांसलेटर – 34 पद
ग्रुप – सी
स्टेनोग्राफर, जूनियर, सीनियर औऱ लाइब्रेरी असिस्टेंट – 133 पद
आयु सीमा-
पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यताएं –
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।
ऐसे करें आवेदन –
इच्छुक उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा खबर में आगे आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक (अंग्रेजी)
आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक (हिंदी)
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।