फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sainik School Recruitment for the post of mess manaager, know how to apply

Sainik School Recruitment: सैनिक स्कूल में निकली मेस मैनेजर के पद पर भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी

Wed, 27 Apr 2022 09:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 09:50 PM IST
सार

Sainik School Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदक को आवेदन की हार्ड कॉपी स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolpurulia.com पर दिए गए प्रारूप के अनुसार प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल पुरुलिया को भेजनी है।

विज्ञापन
Sainik School Recruitment for the post of mess manaager, know how to apply
Sainik School Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sainik School Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बंपर सैलरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सैनिक स्कूल में मेस मैनेजर के रिक्त पर योग्य उम्मीदवारो के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैटरिंग के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती में चयनित आवेदक को 5वें वेतनमान के तहत 29,200 से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। 

विज्ञापन

Sainik School Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में  मैट्रिक या इसके समकक्ष की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसका साथ ही सिविल, रक्षा सेवाओं या किसी अन्य समान संगठन में स्वतंत्र रूप से खानपान का काम चलाने का कम से कम पांच साल का अनुभव रखने वाला व्यक्ति इस भर्ती के लिए आवेदन का पात्र है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और किसी जूनियर कमीशन अधिकारी या खानपान व्यवसाय से समकक्ष या पांच साल से अधिक के खानपान के अनुभव रखने वाला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र है। आवेदक की आयु-सीमा 1 अप्रैल, 2022 को 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sainik School Recruitment: यह सुविधाएं भी मिलेंगी
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार को आकर्षक भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें सैनिक स्कूल सोसायटी के नियमों और विनियमों के अनुसार किराया-मुक्त आवास, परिवहन और चिकित्सा भत्ते, मेस मैनेजर और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत दो बच्चों के लिए रियायती शिक्षा और ग्रेच्युटी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

Sainik School Recruitment: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदक को आवेदन की हार्ड कॉपी स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolpurulia.com पर दिए गए प्रारूप के अनुसार प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल पुरुलिया को भेजनी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें ही टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, स्कूल प्रशासन के पास प्रशासनिक/नीतिगत कारणों से भर्ती को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये तो वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed