फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Safalta Talks: IIT dropout turned NDA achiever success story of Abhay Pratap Singh Safalta

Safalta Talks: छोड़ी IIT की पढ़ाई बनने सेना में अधिकारी, अभय प्रताप सिंह की सफलता की कहानी

Sat, 08 May 2021 03:24 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 08 May 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Safalta Talks: IIT dropout turned NDA achiever success story of Abhay Pratap Singh Safalta
Indian Army Soldiers - फोटो : PTI (File Photo)
आज के समय नौकरी के लिए विकल्पों की कमी नहीं हैं लेकिन अक्सर युवा इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प क्या रहेगा।  Safalta Talks के इस सेशन में ऐसे ही एक युवा आए हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए एक मुश्किल भरा फैसला किया लेकिन जी-तोड़ मेहनत और कामयाबी हासिल कर अपने फैसले को सही सिद्ध कर दिया। हम बात कर रहे हैं अभय प्रताप सिंह की। अभय ने सबसे पहले इंजीनियरिंग को अपना लक्ष्य बनाया और इंजीनियरिंग के सबसे नामी संस्थान IIT में इनका चयन भी हो गया। अक्सर देखा जाता है कि छात्र IIT के लिए सालों तक मेहनत करते हैं। IIT में चयन बेहतरीन करियर की गारंटी होती है। इसके बावजूद अभय ने IIT को छोड़कर NDA की तैयारी शुरू कर दी और NDA परीक्षा क्रैक कर भारतीय सेना में शामिल हो गए। उनके इसी निर्णय पर चर्चा करने और बहुत सी बातों को जानने के लिए Safalta Talks ने बेहद ही खास सेशन आयोजित किया।
विज्ञापन


Safalta Talks ने अभय के साथ बेहद खास सेशन “Why I Dropped IIT To Prepare For NDA” आयोजित किया जिसमें अभय ने अपने इस निर्णय के पीछे के प्रमुख कारणों और इस निर्णय पर परिवार की प्रतिक्रिया आदि बहुत सी बातों पर चर्चा की है। इसमें अभय ने NDA की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए हैं। Safata Talks का यह सेशन 6 मई को आयोजित किया गया था। इस सेशन को पूरा देखने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करें-https://youtu.be/mzdE45iASJM व ऐसे ही अन्य Safalta Talks के वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- https://youtube.com/channel/UCT7HA992fVFrQoEfI8wbIWw
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed