फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RVUNL Recruitment for many posts including technician, operator in Rajasthan, apply here

RVUNL Technician Jobs: राजस्थान में तकनीशियन, ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, देखें रिक्तियों की संख्या

Sat, 22 Feb 2025 02:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने तकनीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है।

विज्ञापन
RVUNL Recruitment for many posts including technician, operator in Rajasthan, apply here
RVUNL Technician Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) राजस्थान की राज्य विद्युत कंपनियों में तकनीशियन-3 (ITI)/ऑपरेटर-3 (ITI)/प्लांट अटेंडेंट-3 (ITI) के 216 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुव 216 पदों को भरना है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यताएं

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन के लिए पात्र विशिष्ट ट्रेडों में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और वायरमैन शामिल हैं ।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन 

इस भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेड-विशिष्ट व्यावहारिक परीक्षा से गुजरना होगा। कौशल परीक्षण में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों तकनीकी कौशल का आकलन करने के लिए संक्षिप्त साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे ।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed