फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB recruitment 2025: Livestock Asst vacancies increased to 2540, check details here

RSSB Recruitment: राजस्थान पशुधन सहायक की भर्ती के लिए बढ़े 500 पद, 12वीं पास तुरंत भर दें फॉर्म

Mon, 17 Feb 2025 04:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 17 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती कि लिए रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है, क्योंकि रिक्तियां बड़ी संख्या में बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
RSSB recruitment 2025: Livestock Asst vacancies increased to 2540, check details here
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Rajasthan Livestock Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB ) ने पशुधन सहायक के रिक्त पदों को बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों का चयन अब 2540 पदों पर किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पशुधन सहायक के कुल 2540 पदों को भरना है, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2252 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्तियां शामिल है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान और भौतिकी/रसायन विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान के साथ कक्षा12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

1 जनवरी, 2026 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • आवेदन के दौरान अनारक्षित/ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।
  • एससी/ एसटी/ ओबीसी और ईबीसी (गैर क्रीमी लेयर)/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए 400 रुपये लागू है। 
  • अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, पशुधन सहायक पद 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed