फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB Jail Prahari Vacancy increased; now total 968 posts to be filled; check notice here

RSSB Jail Warder: जेल प्रहरी भर्ती की रिक्तियों में हुआ इजाफा, 165 की बढ़ोतरी के साथ अब कुल पदों की संख्या 968

Sat, 09 Aug 2025 04:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 04:00 PM IST
सार

RSSB Jail Prahari Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती में पदों की संख्या में इजाफा किया है। 165 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 968 हो गई है।
 

विज्ञापन
RSSB Jail Prahari Vacancy increased; now total 968 posts to be filled; check notice here
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)

विस्तार

RSSB Jail Prahari 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती से जुड़ा एक बेहद अहम नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए पदों की संख्या में इजाफा किया है। कुल 165 पद बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही पदों की कुल संख्या बढ़कर 968 हो गई है।

विज्ञापन

RSSB Jail Prahari Result: कब जारी होगा रिजल्ट? 

दूसरी ओर जो भी उम्मीदवार जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। जोकि बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। ऐसे में इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जेल प्रहरी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यह भर्ती नॉन सीईटी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 803 पदों पर होनी थी भर्ती, अब संख्या बढ़कर हुई 968

11 दिसंबर 2024 को जारी विज्ञापन संख्या 17/2024 के मुताबिक, प्रहरी के कुल 803 पद भरे जाने थे, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 759 और अनुसूचित क्षेत्र के 44 पद शामिल थे। ताजा नोटिस के मुताबिक, अब इस भर्ती के लिए पदों की संख्या 165 की बढ़ोतरी के साथ 968 हो गई है। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:

 
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) 420
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (इडब्ल्यूएस) 88
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 162
अति. पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) 83
अनुसूचित जाति (एससी) 116
अनुसूचित जनजाति (एससी) 136
सहरिया 4
कुल 968
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed