फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSMSSB VDO Final Result 2021 Declared Check Scorcard and Cutoff Marks Here Govt Job Exam Result

RSMSSB VDO Final Result: राजस्थान वीडीओ भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 5396 पदों के लिए सिर्फ 4774 चयनित

Fri, 25 Nov 2022 10:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

RSMSSB VDO Final Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने RSMSSB VDO फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
RSMSSB VDO Final Result 2021 Declared Check Scorcard and Cutoff Marks Here Govt Job Exam Result
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RSMSSB VDO Final Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने RSMSSB VDO फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी परिणाम घोषित कर दिया गया है और RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स, प्रोविजनल कैंडिडेट्स की लिस्ट, अयोग्य कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी की है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार जो अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। मुख्य परिणाम 29 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। परीक्षा 09 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान ग्राम विकास अधिकारी के 5396 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 4557 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए हैं और 839 आरक्षित वर्ग के लिए हैं। अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवारों द्वारा RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

RSMSSB VDO Final Result: 5396 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा

रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के लिए राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2021 के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4557 एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 839 कुल 5396 पदों का परिणाम दिनांक 29 नवंबर, 2022 को जारी किया गया था। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4557 पदों पर पात्र पाए गए 4070 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 839 पदों पर पात्र पाए गए 704 कुल 4774 अभ्यर्थियों का श्रेणीवार वरीयता क्रम से बोर्ड द्वारा अंतिम रूप से चयन कर अभिशंषा की जाती है।

 

RSMSSB VDO Final Result 2021 कैसे करें चेक?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन के तहत उपलब्ध RSMSSB VDO फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

RSMSSB VDO Final Result 2021: ये रही श्रेणीवार कट-ऑफ


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed