फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Stenographer Phase II admit card out at rssb.rajasthan.gov.in, check details here

RSMSSB Stenographer Exam: राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 474 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 26 Jun 2025 12:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 26 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

RSMSSB Stenographer Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी वेबासइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RSMSSB Stenographer Phase II admit card out at rssb.rajasthan.gov.in, check details here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RSMSSB Stenographer Phase II Admit Card OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2024 के फेज-2 एडमिट कार्ड आज, 26 जून 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल्स की जांच की जानी है। पुनः आयोजित यह चरण-II परीक्षा अब 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी SSOID/ यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है।

विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा, 474 पदों पर होगी भर्ती

स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-I एवं ग्रेड-II पदों के लिए फेज-2 परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 474 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ स्टेनोग्राफी टेस्ट भी शामिल है, जिसमें उम्मीदवारों की टाइपिंग और शॉर्टहैंड क्षमता की जांच की जाती है।

अंतिम चयन के लिए दोनों चरणों में योग्यता आवश्यक

स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-I एवं II भर्ती परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार अंतिम चयन के लिए पात्र माने जाएंगे, जो दोनों चरणों यानी, लिखित परीक्षा और स्टेनोग्राफी टेस्ट में अर्हता प्राप्त करेंगे। चरण-2 की परीक्षा दो दिनों में कई पालियों में आयोजित की जाएगी ताकि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके।

हर शिफ्ट की अवधि 1.5 घंटे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय उनके एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी भी अंतिम समय की तकनीकी या दस्तावेजी समस्या से बचा जा सके। समय पालन परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है, और देरी होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट सबसे पहले आप rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब "Admit Card" सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती (Stenographer/PA Grade-II) को चुनें।
  • आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद, लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed