फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Exam on June 29; Important Guidelines to Know

RSMSSB Admit Card 2025: 29 जून को होगी राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज-2 परीक्षा, अच्छे से समझ लें गाइडलाइन

Thu, 26 Jun 2025 01:39 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Jun 2025 01:39 PM IST
सार

RSMSSB Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर और पीए ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2025 के फेज-2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 29 जून को दो शिफ्टों में होगा। बोर्ड ने महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की हैं। परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
RSMSSB Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Exam on June 29; Important Guidelines to Know
RSMSSB Admit Card 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RSMSSB Stenographer Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2024 के फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट फेज-2 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिशानिर्देशों की सूची आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी है। छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

29 जून 2025 को दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा फेज-2 का आयोजन 29 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंच जाएं, ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय से जुड़ी सभी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी, जिसे परीक्षा से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

474 पदों के लिए हो रही भर्ती

यह परीक्षा स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-II पदों की कुल 474 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण पहले ही संपन्न हो चुका है, जिसमें लिखित परीक्षा ली गई थी। अब फेज-2 में उम्मीदवारों की टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा।

गौरतलब है कि फेज-2 की परीक्षा पहले 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 29 जून 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

अच्छे से समझ लें गाइडलाइन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित स्टेनोग्राफर एवं संबंधित पदों की परीक्षा से जुड़े सामान्य दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
  • उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार निर्धारित पात्रता और शैक्षणिक योग्यता रखते हों। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए वे किसी प्रकार की रेल या बस की रसीद लेकर न आएं और किसी विशेष दबाव में आकर यात्रा न करें। 
  • परीक्षा केंद्र और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, अन्यथा अनुचित व्यवहार पर आपकी परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • उम्मीदवारों निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि समय पर परीक्षा कक्ष में बैठ सकें। 
  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपना वैध प्रवेश पत्र, एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेकर आना अनिवार्य है। पहचान पत्र पर जन्म तिथि स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, उम्मीदवार को हाल ही में खिंचवाया गया एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (2.5cm×2.5cm) भी लाना होगा जो एक महीने से पुराना न हो।
  • परीक्षा केंद्र पर आपकी पहचान फोटोयुक्त आईडी के आधार पर सत्यापित की जाएगी, साथ ही बायोमैट्रिक डिवाइस या फेस रिकग्निशन प्रणाली द्वारा पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। 
  • किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गहने, टोपी, घड़ी, किताबें, नोटबुक, पेनड्राइव, वॉलेट, स्कैनर, ओहाइंटर, कॉस्मेटिक आइटम्स आदि कठोर रूप से वर्जित हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आप RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी SSO ID/यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed