फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Recruitment 2022 for more than 1000 posts of lab assistant, know eligibility and application process 

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में 12वीं पास के लिए 1000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Mon, 21 Mar 2022 08:10 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 08:10 AM IST
सार

RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी एक विषय में अपनी संबंधित स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है । हिंदी और संस्कृत भाषा जानना अनिवार्य है।

विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2022 for more than 1000 posts of lab assistant, know eligibility and application process 
RSMSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य के माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय और कृषि विभाग में लैब असिस्टेंट (लैब सहायक) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक एसएसओ आईडी बनाने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: पात्रता और आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी एक विषय में अपनी संबंधित स्ट्रीम के साथ कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है । हिंदी और संस्कृत भाषा जानना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरूषों को 5 वर्ष और महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी गई है। सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आयु-सीमा 5 वर्ष की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस  - 450 रुपये 
  • ओबीसी(एनसीएल)/एमबीसी  -  350 रुपये 
  • एससी/एसटी/बीपीएल   -  250 रुपये 
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया 

1. उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

2. होमपेज पर 'लैब सहायक भर्ती 2022' लिखे हुए लिंक पर क्लिक करें।  

3. अब पूछी गई जानकारी दर्ज कर स्वयं को पंजीकृत करें और फिर आवेदन पत्र भरना शुरू करें। 

4. सभी आवश्यक जानकारी भरें और स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

6. अब आवेदन पत्र को भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed