{"_id":"67b81a141e148567a303573c","slug":"rsmssb-patwari-recruitment-notification-issued-for-more-than-two-thousand-posts-application-process-started-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB Vacancy: राजस्थान में दो हजार से अधिक पदों के लिए पटवारी भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB Vacancy: राजस्थान में दो हजार से अधिक पदों के लिए पटवारी भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Fri, 21 Feb 2025 11:52 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:52 AM IST
सार
Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 2020 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो गई है, जबकि अंतिम तिथि 23 मार्च तक है।
विज्ञापन
Rajasthan Patwari Recruitment 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Rajasthan Patwari Vacancy: पद विवरण
इस भर्ती में 1733 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 287 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं।महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभ तिथि: 22 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2025
- पटवारी परीक्षा तिथि: 11 मई 2025
आयु सीमा और आरक्षित वर्ग के लिए छूट
आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/EWS) को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/EWS) को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।योग्यता
- उम्मीदवार को सीईटी स्नातक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, उम्मीदवार को NIELIT O Level परीक्षा, COPA, कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा/RS-CIT या इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया
पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का समय 3 घंटे और 300 अंक होंगे, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी। साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग होगी।आवेदन प्रक्रिया में बदलाव
इस बार पटवारी भर्ती आवेदन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर योग्यता के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करते वक्त उम्मीदवारों को एक फोटो अपलोड करते समय इसे एडिट या मॉर्फ नहीं करना चाहिए। अन्यथा, उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि ओबीसी (NCL) और SC/ST उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये है। इसके अलावा, यदि उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में कोई सुधार करना हो तो इसके लिए 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा।कैसे करें आवेदन
राजस्थान पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:- सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "पटवारी भर्ती 2025" से संबंधित आवेदन लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक योग्यताओं का विवरण भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरने का विकल्प मिलेगा। सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा योग्यता, और परीक्षा संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
- उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ध्यान दें कि दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में अपलोड किए जाएं।
- आवेदन पत्र भरने के बाद, निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। भुगतान ऑनलाइन मोड (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के माध्यम से किया जा सकता है।
- शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें। फिर उसका एक प्रिंटआउट ले लें ताकि भविष्य में किसी भी आवश्यकता के लिए उसका उपयोग किया जा सके।