फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Lab Assistant Result For Geography and Home Science declared at rsmssb.rajasthan.gov.in sarkari result

RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम

Sat, 03 Sep 2022 02:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 02:47 PM IST
सार

RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भूगोल और होम साइंस  लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते 30 जून, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
RSMSSB Lab Assistant Result For Geography and Home Science declared at rsmssb.rajasthan.gov.in sarkari result
RSMSSB Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RSMSSB Lab Assistant Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  (RSMSSB) ने राज्य लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम को शुक्रवार 03 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। बता दें कि यह परिणाम भूगोल और होम साइंस के लिए जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा के परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

RSMSSB Lab Assistant Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भूगोल और होम साइंस  लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते 30 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इसका परिणाम भी जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB Lab Assistant Result: इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से साइंस, भूगोल और होम साइंस लैब असिस्टेंट भर्ती के माध्यम से कुल 1019 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के अगले चरण के तहत परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस के लिए तारीखों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

RSMSSB Lab Assistant Result: कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed