RSMSSB JE Result 2022: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 मई, 2022 को किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB JE Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 मई, 2022 को किया था। इनमें से जेई सिविल की परीक्षा 18 मई, जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा 19 मई और जेई मैकेनिकल की परीक्षा 20 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
RSMSSB JE Result 2022: क्या होगा अगला चरण?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड कुल 1096 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को जेई सिविल (डिग्री), जेई सिविल (डिप्लोमा), जेई इलेक्ट्रिकल (डिग्री), जेई इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा), जेई मैकेनिकल (डिग्री), जेई मैकेनिकल (डिप्लोमा) आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
RSMSSB JE Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेई परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।