{"_id":"6803161005a6c968770ad955","slug":"rsmssb-group-d-huge-recruitment-for-10th-pass-in-rajasthan-application-window-closing-today-apply-now-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB Group D: राजस्थान में 10वीं पास के लिए ग्रुप-D की बंपर भर्ती, आज बंद होगी आवेदन विंडो; तुरंत भरें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB Group D: राजस्थान में 10वीं पास के लिए ग्रुप-D की बंपर भर्ती, आज बंद होगी आवेदन विंडो; तुरंत भरें फॉर्म
Sat, 19 Apr 2025 08:51 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:51 AM IST
सार
RSMSSB Group D Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राज्य के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बड़ी संख्या में भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Group D Bharti: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है, लेकिन बहुत जल्द बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज आवेदन की अंतिम तिथि
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53 हजार से अधिक पदों पर आवेदन करने के लिए आज आखिरी मौका है क्योंकि 19 अप्रैल यानी आज पंजीकरण की अंतिम तिथि है। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से शुरू हुई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
यदि किसी उम्मीदवार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की फीस अभी तक जमा नहीं की है, तो सबसे पहले उसे यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवार को एक माह से अधिक पुरानी न होने वाली हालिया फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही, फॉर्म में पहचान चिन्ह (Visible Mark) का उल्लेख करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती: रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले सिर्फ 52,453 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी, बाद में बोर्ड ने 668 पदों का इजाफा करके संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी थी। अबअब इस भर्ती अभियान के तहत 52,453 की बजाय 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी, यानी कुल 668 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। अब 48,199 पद नॉन-टीएसपी और 5,550 पद टीएसपी के लिए आरक्षित कर दिए गए है। इस बदलाव के तहत नॉन-टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़ाए गए हैं।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी इस सीधी भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन के समय उन्हें उत्तीर्णता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।Rajasthan 4th Grade Recruitment Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी। इस परीक्षा में राजस्थान बोर्ड के 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 अंकों की इस परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य हिंदी से 30 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न, और सामान्य गणित से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में भूगोल से 10, राजस्थान के इतिहास, कला और संस्कृति से 10, भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था से 10, सामान्य विज्ञान से 5, करेंट अफेयर्स से 10, और बेसिक कंप्यूटर से 5 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।Rajasthan 4th Grade Recruitment: आवेदन कैसे करें?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अगर आप पहले से पंजीकृत हैं, तो "Login to SSO" पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ताओं को "Register Here" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद, OTR प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगिन करने के बाद "Ongoing Recruitment 2025" में जाएं और "Class IV Employment Direct Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी विवरणों को भरें।
- अब अपना नवीनतम फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद, "फाइनल सबमिट" पर क्लिक करें।