RSMSSB Computor Recruitment 2023: संगणक के करीब 600 पदों पर भर्ती, 12 जुलाई से करें आवेदन
RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Computor Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2023 तक है।
SMSSB Computor Recruitment पदों का विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगणक के कुल 583 पदों को भरना है। इनमें संगणक (नॉन टीएसपी) के 512, जबकि संगणक (टीएसपी) के 71 पद शामिल हैं।
RSMSSB Computor Recruitment आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
RSMSSB Computor Recruitment आवेदन शुल्क
चसामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, ओबीसी (एनसीएल) एससी/एसटी श्रेणी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है। इसके साथ ही फॉर्म सुधार शुल्क 300 रुपये देना होगा।
RSMSSB Computor Recruitment शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी या अर्थशास्त्र में से कम से कम किसी एक विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा ये शैक्षणिक योग्यताएं भी अगर हैं तो आप आवेदन के लिए योग्य हैं। इनमें भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता द्वारा पार्ट 1 (ABC) का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भारत सरकार के तहत DOEACC द्वारा संचालित ओ या उच्चतर लेवल का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
NIELIT नई दिल्ली द्वारा कंप्यूटर संकल्पना का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।
RSMSSB Computor Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
आवेदन करने के लिए 'रजिस्टर' लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण के बाद, 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
-
फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन पत्र जमा करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
एप्लिकेशन डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।