फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC Western Railway Recruitment 2022 for 3612 Apprentice Post Apply Online at rrc-wr.com Know Sarkari Naukri Here

RRC Recruitment 2022: पश्चिम रेलवे में तीन हजार से अधिक पदो पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

Tue, 31 May 2022 03:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 31 May 2022 03:31 PM IST
सार

RRC Recruitment 2022: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। भर्ती सेल ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
RRC Western Railway Recruitment 2022 for 3612 Apprentice Post Apply Online at rrc-wr.com Know Sarkari Naukri Here
रेलवे भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे (Weste Railway) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर बपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस पद पर भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट  rrc-wr.com पर जाकर कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

RRC Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। भर्ती सेल ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 निर्धारित की गई है। इस तारीख को शाम 5 बजे आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपवा आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3612 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत पूर्वी रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में निर्धारित ट्रेड में नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RRC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं या बारहवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 27 जून, 2022 तक 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

RRC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें। 
  • सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed