फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRC SECR: आईटीआई और 10वीं पास के लिए रेलवे का नौकरी का मौका! एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया

Mon, 07 Apr 2025 02:16 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

RRC SECR Recruitment 2025: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर कुल 1007 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे भर्ती के जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRC SECR Recruitment 2025: Apprentice 1007 post for 10th pass, know Last Date to Apply Direct Link here
भरतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

RRC SECR Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) से एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर कुल 1007 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

RRC SECR Recruitment 2025: Apprentice 1007 post for 10th pass, know Last Date to Apply Direct Link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

SECR Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 1007 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 919 रिक्तियां नागपुर डिवीजन में हैं और 88 पद वर्कशॉप मोतीबाग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

RRC SECR Recruitment 2025: Apprentice 1007 post for 10th pass, know Last Date to Apply Direct Link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

RRC SECR Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
RRC SECR Recruitment 2025: Apprentice 1007 post for 10th pass, know Last Date to Apply Direct Link here
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

SECR Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

विज्ञापन
RRC SECR Recruitment 2025: Apprentice 1007 post for 10th pass, know Last Date to Apply Direct Link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

RRC Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंकों के प्रतिशत पर आधारित होगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed