फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC SCR Apprentice: Over 4,000 Railway Jobs for 10th Pass Candidates, check eligibility

RRC SCR Apprentice: रेलवे में चार हजार से अधिक नौकरीयां, योग्यता के आधार पर होगा चयन; जानें आवश्यक दस्तावेज

Wed, 15 Jan 2025 01:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 15 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

RRC SCR Apprentice Recruitment: साउथ सेंट्रल रेलवे ने 4000 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
RRC SCR Apprentice: Over 4,000 Railway Jobs for 10th Pass Candidates, check eligibility
RRC SCR Apprentice Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

RRC SCR Apprentice: साउथ सेंट्रल रेलवे में  4,232 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए हाल ही अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट (scr.indianrailways.gov.in) पर 27 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4232 पदों को भरना है। इसमें एयर कंडीशनिंग, कारपेंटर, डीजल मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पेंटर, वेल्डर समेत अन्य ट्रेड्स पद शामिल है।

विज्ञापन
Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। कुल 4232 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदक की आयु न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 28 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन

रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

दक्षिण रेलवे (RRC SCR) में अप्रेंटिस पद के लिए चयन योग्यता के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7,700-20,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • महत्वपूर्ण दस्त्तावेज
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • आईटीआई डिप्लोमा
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

 

आवेदन शुल्क


इस रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed