फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician Recruitment Registration window reopens for 14298 posts, Apply at rrbapply.gov.in

RRB Technician Bharti: आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए फिर से खुल गई पंजीकरण विंडो, इस तारीख से पहले करें आवेदन

Wed, 02 Oct 2024 01:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

RRB Technician Registration: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज तकनीशियन भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार पिछली समय सीमा के दौरान पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RRB Technician Recruitment Registration window reopens for 14298 posts, Apply at rrbapply.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज, 2 अक्तूबर को आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया। भर्ती बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार तकनीशियन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 14,298 तकनीशियन पदों को भरा जाएगा। इससे पहले, ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी ने बढ़ाकर 14298 कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Technician Important Dates: नोट कर लें ये तिथियां

तकनीशियन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर, 2024 तक है। संशोधन विंडो 17 अक्तूबर को खुलेगी और 21 अक्तूबर, 2024 को बंद होगी।

उम्मीदवार प्रत्येक संशोधन के लिए 250 रुपये का भुगतान करके आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। मौजूदा और नए उम्मीदवारों दोनों के लिए मौजूदा आवेदन डेटा/नए आवेदन प्रस्तुत करने के तौर-तरीकों/प्रक्रियाओं के बारे में एक अलग नोटिस प्रकाशित किया जाएगा।

मौजूदा उम्मीदवारों को आरआरबी का विकल्प बदलने, क्षेत्रीय रेलवे/पीयू के लिए वरीयता और सभी लागू तकनीशियन ग्रेड III श्रेणी के पदों के लिए वरीयता बदलने का अवसर भी दिया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने पिछली विंडो के दौरान आवेदन किया था और आवेदन शुल्क का भुगतान किया था, उन्हें मौजूदा उम्मीदवार माना जाएगा। उन्हें इस विंडो के दौरान कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

RRB Technician Bharti Apply Online: आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाएं।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed