RRB Technician Grade 1 Result: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-1 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
RRB Technician Grade 1 Result 2025: आरआरबी ने तकनीशियन ग्रेड-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Technician Grade 1 Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-1 परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम पाडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने दस्तावेज सत्यापन (DV) राउंड के लिए अर्हता प्राप्त की है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पदों के लिए जोन-वार परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के तहत कुल 14,298 रिक्तियों को भरना है।
कैसे होगा चयन?
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया ई-कॉल लेटर में दिए गए स्थान पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय की सूचना ईमेल, एसएमएस या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
उम्मीदवारों को डीवी के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज मूल और प्रतियों के साथ प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले ही दिन उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के अधिकार क्षेत्र में स्थित नामित रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा जांच के लिए भेजा जाएगा।
इस दिन हुई परीक्षा
तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 19 और 20 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था, जबकि तकनीशियन ग्रेड-3 की परीक्षा 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को संपन्न हुई। इस भर्ती परीक्षा में कुल 22,83,812 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
परीक्षा का आयोजन देशभर के 139 शहरों में स्थित 312 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।