RRB Technician Exam: कल से शुरू हो रही आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें दिशानिर्देश
RRB Technician Exam Guidelines: रेलवे भर्ती बोर्ड की तकनीशियन भर्ती परीक्षा कल, 19 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा से दिवस जुड़े आवश्यक दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Technician Exam 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 से ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए आरआरबी तकनीशियन परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा 19 दिसंबर को शुरू होगी और कुल नौ दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। 19 के बाद परीक्षा 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Exam Guidelines: आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
जो भी उम्मीदवार कल आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा दिवस से जुड़े दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ आवश्यक बातें यहां बताई गई हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा:
- परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का दंड होगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा के दौरान किसी भी समय अनुचित साधनों जैसे कि छद्मवेश, धोखाधड़ी, कदाचार, जालसाजी या प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग करते हुए पाए जाने पर अभ्यर्थियों को सभी आरआरबी और आरआरसी की सभी परीक्षाओं से आजीवन वंचित कर दिया जाएगा।
RRB Technician Vacancy 2024: नौ हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी 9144 तकनीशियन पदों को भरेगा, जिनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 9 मार्च को शुरू हुई और 8 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई।
इसके अलावा, ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची क्रमशः 10 और 15 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। प्रवेश पत्र परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि से चार दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिए गए थे।
RRB Technician Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।