फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Station Master Recruitment 2026: 1250 Vacancies, Apply Online, Last Date

रेलवे में नौकरी: आरआरबी स्टेशन मास्टर के लिए 27 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन, कितने पद भरे जाएंगे? देखें नोटिस

Wed, 21 Oct 2026 02:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगभग 1,250 पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक सूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 27 अक्तूबर से शुरू होने वाली है। आयु सीमा और पात्रता की विस्तृत जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।
 

विज्ञापन
RRB Station Master Recruitment 2026: 1250 Vacancies, Apply Online, Last Date
RRB Station Master Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक सूचना जारी की है। इसके अनुसार, सभी रेलवे भर्ती बोर्डों में मिलाकर लगभग 1,250 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


यह सूचना संभावित उम्मीदवारों को आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार रहने और जरूरी दस्तावेज जुटाने के उद्देश्य से जारी की गई है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, नियमों और चयन प्रक्रिया की अंतिम जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 27 अक्तूबर से शुरू होने और 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने की संभावित तारीख तय की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की सांकेतिक सूचना में ऑनलाइन आवेदन की संभावित तारीखें बताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 अक्तूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन
  • आवेदन की वेबसाइट: rrbapply.gov.in

ध्यान दें कि ये तारीखें फिलहाल संभावित हैं। अंतिम तिथियों का खुलासा आधिकारिक विस्तृत नोटिस में किया जाएगा।

स्टेशन मास्टर का वेतन कितना होगा?

स्टेशन मास्टर का पद सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन स्तर-6 के अंतर्गत रखा गया है। हालांकि, सांकेतिक सूचना में इस पद का सटीक मूल वेतन और कुल मासिक वेतन अलग से नहीं बताया गया है।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

फिलहाल जारी सांकेतिक सूचना में स्टेशन मास्टर पद की आयु सीमा और चिकित्सा मानक का विवरण नहीं दिया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि इन शर्तों की जानकारी विस्तृत केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2026 में उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद करनी चाहिए।

आवेदन से पहले आधार कार्ड को लेकर क्या करना जरूरी?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया में परेशानी और दस्तावेजों की विस्तृत जांच के कारण होने वाली देरी से बचने के लिए आधार संबंधी जानकारी सही रखने की सलाह दी है। उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखें:

  • आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज पूरे नाम और जन्मतिथि से पूरी तरह मेल खाने चाहिए।
  • आधार कार्ड में नवीनतम तस्वीर होनी चाहिए।
  • उंगलियों के निशान और रेटिना के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन संबंधी जानकारी अपडेट होनी चाहिए।
  • आवेदन भरने से पहले आधार के माध्यम से अपनी मूल जानकारी का सत्यापन करने की सलाह दी गई है।

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन कहां मिलेगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि यह केवल सांकेतिक सूचना है। भर्ती की सभी शर्तें, पात्रता, प्रक्रिया और अन्य नियम विस्तृत विज्ञापन के अनुसार ही लागू होंगे। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्डों की साझा आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन और संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed