फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021 candidates decreased by 75 lakhs while posts increased by 40000 compared to the previous, know what will be the cut off safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: अभ्यर्थियों की संख्या में 75 लाख की कमी जबकि पदों की संख्या में 40 हजार की वृद्धि, जानें क्या होगा कट ऑफ

Thu, 14 Oct 2021 08:13 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 08:13 PM IST
सार

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी लंबे समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021 candidates decreased by 75 lakhs while posts increased by 40000 compared to the previous, know what will be the cut off safalta
रेलवे भर्ती - फोटो : pti

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा लोगो को सरकारी नौकरी देने के लिए जाना जाता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती को पदों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है। इस भर्ती के जरिए करीब 1.03 लाख अभ्यर्थियों को रेलवे रोजगार देगा और उन्हें ग्रुप D कैटेगरी के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए ढाई साल से अधिक का वक्त हो चुका है, लेकिन अभी तक इसके लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में कोई सूचना सामने नहीं आई है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Exam Preparation Courses- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं। 

पिछली भर्ती की अपेक्षा बढ़ गई है पदों की संख्या 

ग्रुप D की इस भर्ती के जरिए तकरीबन 1.03 लाख पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में पदों की संख्या ग्रुप D की पिछली भर्ती की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ग्रुप D की भर्ती 2017 में निकली थी और उस समय तकरीबन 64 हजार पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। जबकि इस भर्ती में पिछली भर्ती की अपेक्षा करीब 39 हजार ज्यादा यानी 1.03 लाख पदों पर भर्ती होनी है। 

विज्ञापन

अभ्यर्थियों की संख्या में हुई है कमी 

ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में भी पिछली भर्ती की अपेक्षा काफी गिरावट आई है। ग्रुप D की पिछली भर्ती में शामिल होने के लिए जहाँ 1.90 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो अभ्यर्थियों की संख्या में तकरीबन 75 लाख की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed