फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB RRC Group D Railway rejected 1 lakh applications, know reason, scope of second chance

RRB RRC Group D: रेलवे ने रद्द किए एक लाख से ज्यादा आवेदन, क्या दोबारा मिलेगा मौका?

Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
सार

  • रेलवे को मिले करीब एक करोड़ 15 लाख आवेदन
  • उम्मीदवारों की मांग - मिले सुधार का मौका

विज्ञापन
RRB RRC Group D Railway rejected 1 lakh applications, know reason, scope of second chance
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ग्रुप डी परीक्षा के लिए हुए कुल आवेदनों में से करीब एक लाख आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। रेलवे ने आवेदन रद्द करने के पीछे गलत फोटो को वजह बताया है। रेलवे के अनुसार उम्मीदवारो के आवेदन फॉर्म में गलत फोटो डाली गई थी। इस कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन


जाहिर है कि आवेदन रद्द होने से उम्मीदवार काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं है। वहीं, उनके बीच ये सवाल भी है कि क्या रेलवे इसमें सुधार करने का एक और मौका देगा या नहीं? रेलवे ने इस बारे में क्या कहा है, इस सवाल का जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2019 तक शिकायतें दर्ज करने का मौका दिया गया था। निर्धारिक समय तक बोर्ड के पास करीब 40 हजार शिकायतें पहुंची हैं। अब बोर्ड इन शिकायतों की जांच करेगा। इसमें एक सप्ताह या ज्यादा समय लग सकता है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गलती उम्मीदवारों की ओर से हुई है या रेलवे की। अगर रेलवे की ओर से कोई गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे मॉडिफिकेशन लिंक जारी करेगा।

बता दें कि पिछले साल भी करीब 70 हजार आवेदन फॉर्म रद्द किए गए थे। लेकिन रेलवे ने इनमें सुधार का एक मौका दिया था।

गौरलतब है कि रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए देशभर से रिकॉर्ड एक करोड़ 15 लाख आवेदन भेजे गए थे। रेलवे द्वारा करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति की जानी है।


ये भी पढ़ें : एक आसान सवाल जिसमें उलझ गए हैं लाखों लोग, क्या आपको पता है इसका जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed