RRB group D recruitment: ग्रुप डी भर्ती के आवेदन पत्र में गलती करने वालों को मिलेगा दूसरा मौका, इस तारीख से शुरू होगी सुविधा
RRB group D recruitment: आरआरबी आरआरसी भर्ती प्रक्रिया के लिए उन सभी उम्मीदवारों को अब बेहद ध्यान से फॉर्म भरना होगा, जिनके गलत तस्वीर और हस्ताक्षर की वजह से उनके आवेदन रद्द हो गए थे। इस भर्ती के लिए आवेदन 2019 में ही किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऐसे उम्मीदवार जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई थी, उन्हें अब राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुविधा को शुरू करने की तारीख को जारी कर दिया है। यह सुविधा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आरआरबी ने बताया कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं, जिनके आवेदन पत्र सही फोटो और हस्ताक्षर न होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए थे। ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
15 दिसंबर 2021 से कर सकते हैं सुधार
उम्मीदवार ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार 15 दिसंबर 2021 से कर सकेंगे। यह सुविधा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की गई है। आरआरबी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है कि जो भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वह अपनी स्कैन फोटो और हस्ताक्षर को तैयार रखें। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं, उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
1.03 लाख पदों पर होगी भर्तियां
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से एक लाख से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन 2019 में ही किया गया था। आरआरबी परीक्षा का आयोजन फरवरी 2019 में होना था, लेकिन ढ़ाई साल बाद भी अब तक इस परीक्षा को आयोजित नहीं किया गया है। देश भर के लगभग 2 करोड़ उम्मीदवार इस परीक्षा के आयोजित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
आरआरबी आरआरसी भर्ती प्रक्रिया के लिए उन सभी उम्मीदवारों को अब बेहद ध्यान से फॉर्म भरना होगा, जिनके गलत तस्वीर और हस्ताक्षर की वजह से उनके आवेदन रद्द हो गए थे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को नोटिस के जरिए सूचना दी है कि वह अपनी स्कैन तस्वीरों और हस्ताक्षर को फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें। तस्वीरों व हस्ताक्षरों को फॉर्म में सही तरीके से दर्ज कराने की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की है। इसके बाद उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए वह बेहद ध्यान से सब कुछ ठीक से चेक करके ही अंतिम रूप से फॉर्म में अपनी स्कैन तस्वीरें व हस्ताक्षर को दर्ज कराएं।