फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB RPF SI Result out now; 4527 Selected, Check Category-Wise Cut Off Marks

RPF SI Result: आरपीएफ एसआई भर्ती का परिणाम जारी, जानें इस बार कितनी गई कटऑफ

Mon, 03 Mar 2025 06:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

RRB RPF SI Result: आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। कुल 4527 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। 
 

विज्ञापन
RRB RPF SI Result out now; 4527 Selected, Check Category-Wise Cut Off Marks
भारतीय रेलवे - फोटो : PTI

विस्तार

RPF SI Result 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने संबंधित आरआरबी रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

सीबीटी परीक्षा और अगले चरण की प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर कुल 4527 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। अब इन शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) में शामिल होना होगा।



उम्मीदवारों के व्यक्तिगत परिणाम/स्कोर कार्ड की घोषणा 6 मार्च को की जाएगी। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इसे देख सकेंगे। PET और PMT परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी ईमेल, SMS और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार PET और PMT में सफल होंगे, उनका दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) भी उसी दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPF SI Cut Off: आरपीएफ एसआई कट-ऑफ अंक

लिंग और श्रेणी कट-ऑफ अंक
पुरुष (यूआर) 75.96054
पुरुष (एससी) 68.99502
पुरुष (एसटी) 67.27301
पुरुष (ओबीसी) 73.71054
पुरुष (ईडब्ल्यूएस) 72.72547
महिला (यूआर) 69.18114
महिला (एससी) 65.77992
महिला (एसटी) 62.43095
महिला (ओबीसी) 70.94694
महिला (ईडब्ल्यूएस) 71.11401
एक्स-सर्विसमैन (XSM) 53.88577
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन और अभ्यर्थियों की संख्या

RPF SI भर्ती परीक्षा के CBT चरण का आयोजन 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर को किया गया था। इस परीक्षा के तहत 452 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15.38 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार रही:

  • अनारक्षित श्रेणी (UR): 2.8 लाख
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 6 लाख
  • अनुसूचित जाति (SC): 3.99 लाख
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 1.42 लाख
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 99 हजार

RPF SI Result 2025 Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. अपने RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "RPF SI परीक्षा परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed