फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB RPF SI 2025: Zone Allotment List and Medical Exam Date Released

RRB RPF SI 2025: जोन आवंटन सूची और मेडिकल परीक्षा की तिथि जारी, अभ्यर्थी 17 सितंबर को करें रिपोर्ट; जानें समय

Sat, 13 Sep 2025 12:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 13 Sep 2025 12:18 PM IST
सार

RRB RPF SI Zone Allotment List: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए जोन आवंटन और मेडिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
RRB RPF SI 2025: Zone Allotment List and Medical Exam Date Released
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB RPF SI Medical Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 से जुड़ी अहम अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में उम्मीदवारों के लिए जोन आवंटन (Zone Allotment) और मेडिकल परीक्षा की तिथि (Medical Exam Date) घोषित की गई है। उम्मीदवार अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों का जोन आवंटन उनकी योग्यता, दी गई प्राथमिकताओं, श्रेणी (Category) और संबंधित जोन/आरपीएसएफ में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक से “जोन आवंटन सूची” डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

विज्ञापन

चिकित्सा परीक्षण 17 सितंबर को

सूचना के अनुसार, आवंटित उम्मीदवारों को 17 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे संबंधित आईजी-कम-पीसीएससी के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें चिकित्सा परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं से गुजरना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को RRB वेबसाइट से "सत्यापन प्रपत्र" डाउनलोड कर, उसे विधिवत भरकर चिकित्सा परीक्षण के समय लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों का लाना है जरूरी

चिकित्सा परीक्षण के समय उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र, NOC (जहां लागू हो) और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज की मूल प्रति और 02 सेट फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

किसी भी प्रश्न या समस्या की स्थिति में उम्मीदवार संबंधित जोन/आरपीएसएफ के जोनल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर प्रत्येक जोन/आरपीएसएफ की आवंटन सूची के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।

आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed