फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB RPF Constable 2024 Exam Dates Announced, Exams will start from March 2

RRB RPF Constable 2024:  आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा तिथियों का एलान; 2 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 29 Jan 2025 07:32 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 29 Jan 2025 07:32 AM IST
सार

RRB RPF Constable 2024: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल 2024 के लिए संभावित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो CEN RPF 02/2024 (कांस्टेबल) परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट से परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB RPF Constable 2024 Exam Dates Announced, Exams will start from March 2
RRB RPF Constable 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB RPF Constable 2024: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल 2024 के लिए संभावित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो CEN RPF 02/2024 (कांस्टेबल) परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in. से परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4208 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 14 मई 2024 तक चली थी।
 

RRB RPF Constable 2024:परीक्षा तिथियां  

आधिकारिक शेड्यूल में बताया गया है कि आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा। यदि कोई प्रश्न न हल किया गया हो तो उस पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा और न ही कटेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

RPF कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया

पहले चरण में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में सीबीटी अंकों के आधार पर 10 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। तीसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।
 
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश  

CBT परीक्षा में उम्मीदवारों की आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी आधार कार्ड की मूल प्रति या ई-verified आधार का प्रिंटआउट लेकर आना होगा। ताकि परीक्षा केंद्र में बिना किसी रुकावट के प्रवेश किया जा सके।  इसके साथ ही एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूची डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed