{"_id":"671a4fce581b8714d100d7cd","slug":"rrb-released-exam-calendar-announced-possible-months-of-exam-notification-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, घोषित किए एग्जाम की अधिसूचना के संभावित महीने","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, घोषित किए एग्जाम की अधिसूचना के संभावित महीने
Thu, 24 Oct 2024 07:16 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:16 PM IST
सार
RRB Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आरआरबी एएलपी, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और आरपीएफ एसआई परीक्षाओं के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ नया कैलेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
RRB Exam Date
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
RRB Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 24 अक्तूबर 2024 को आरआरबी एएलपी, तकनीशियन, एसआई, जेई और अन्य पदों के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि आरआरबी में 18799 सहायक लोको पायलट, 14298 तकनीशियन, 11558 एनटीपीसी, 7951 जूनियर इंजीनियर और 1376 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। रेलवे परीक्षा कैलेंडर 2024 आधिकारिक तौर पर आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे कैलेंडर
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन, आरआरबी जेई, आरआरबी एनटीपीसी, आरआरबी लेवल 1 आदि जैसी विभिन्न बड़े स्तर की परीक्षाओं के लिए अपेक्षित अधिसूचना जारी होने के महीनों की घोषणा की गई है। हालांकि आरआरबी एएलपी, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर और एसआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इन परीक्षाओं के लिए संशोधित आरआरबी परीक्षा तिथि 2024 की अधिसूचना 24 अक्तूबर को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरआरबी ग्रुप डी और मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी पदों के लिए अधिसूचना जल्द जारी होगी। आरआरबी ग्रुप डी 2024 और आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2024 अक्तूबर से दिसंबर 2024 के बीच जारी किए जाने की योजना है।
नए कार्यक्रम के मुताबिक अब आरपीएफ भर्ती परीक्षा 2 से 5 दिसंबर की बजाय 2 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 के बीच होगी। तकनीशियन भर्ती परीक्षा जो 16 से 26 दिसंबर के बीच होनी थी अब 18 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 के बीच होगी। जेई और अन्य (विज्ञापन संख्या 03/2024) 6 से 13 दिसंबर के बीच होनी थी लेकिन अब यह 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच होगी। नए रेलवे भर्ती परीक्षा कार्यक्रम में एएलपी यानी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा और आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है। एएलपी भर्ती परीक्षा पहले की तरह 25 से 29 नवंबर तक होगी।
नई परीक्षा तिथि
एएलपी- 25 नवंबर से 29 नवंबरआरपीएफ एसआई- 2 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024
तकनीशियन- 18 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024
जेई और अन्य- 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट (एलएलपी), आरपीएफ एसआई, टेक्नीशियन, जेई भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का शहर जांच कर सकते हैं। आरआरबी ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। जिन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।